फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopping food and banking facilities will soon be available at RRTS stations

Ghaziabad: RRTS स्टेशनों पर जल्द मिलेंगी शॉपिंग, खानपान और बैंकिंग की सुविधाएं; निविदाएं की गईं आमंत्रित

Mon, 20 May 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 11:07 PM IST
सार

पहले चरण में साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों पर उपलब्ध स्थानों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि चार जून 2024 है।

विज्ञापन
Shopping food and banking facilities will soon be available at RRTS stations
Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों को जल्द ही नमो भारत ट्रेनों की तेज और आरामदायक यात्रा के अलावा खरीदारी, रेस्त्रां, खाद्य दुकानों में भोजन और बैंकिंग सेवाओं जैसी सुविधाओं का आनंद मिलेगा। ये सुविधाएं आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर प्रवेश और निकास क्षेत्रों के आस-पास वाणिज्यिक स्थानों पर उपलब्ध होंगी। स्टेशन परिसर में ही सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन


एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कॉरिडोर के संचालित सेक्शन के स्टेशनों के प्रवेश-निकासद्वारों के आस-पास उपलब्ध स्थानों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। पहले चरण में साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों पर उपलब्ध स्थानों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदाएं जमा करने की अंतिम तिथि चार जून 2024 है। निविदा से संबंधित दस्तावेज़ एनसीआरटीसी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

10 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
सीपीआरओ ने बताया कि नमो भारत ट्रेनों में नौ महीने में 10 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं। प्रतिदिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर में इन सुविधाओं की उपलब्धता से यात्री सुविधा में और वृद्धि हो जाएगी। मौजूदा समय में साहिबाबाद से लेकर मोदीनगर नॉर्थ के बीच 34 किमी के सेक्शन में आठ स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन संचालित हो रही है। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन

साहिबाबाद में 165 और गुलधर स्टेशन पर 145 वर्ग मीटर में खुलेंगे प्रतिष्ठान
साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वसुंधरा और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से सटे प्रवेश व निकास ब्लॉक में लगभग 165 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र निविदा के लिए खुला है। यह स्थान मदनमोहन मालवीय रोड पर स्थित है जो रेस्त्रां व खानपान आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स, बैंकों और कार्यालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए रहेगा।

विज्ञापन

वहीं, गुलधर स्टेशन के प्रवेश व निकास ब्लॉक में 145 वर्ग मीटर का एक निर्मित क्षेत्र रेस्त्रां व खानपान आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स, बैंकों और कार्यालयों जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही दुहाई आरआरटीएस स्टेशन पर पॉकेट ए और डी के प्रवेश व निकास में दो वाणिज्यिक स्थान हैं जो लगभग 140 और 135 वर्ग मीटर क्षेत्र में हैं। मेरठ रोड के दोनों किनारों पर स्थित हैं। ये स्थान रेस्त्रां और विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों के लिए तय किया गया है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed