फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopkeepers were selling fake spare parts of famous companies, report on three

Ghaziabad News: नामी कंपनी के नकली स्पेयर पार्टस बेच रहे थे दुकानदार, तीन पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers were selling fake spare parts of famous companies, report on three
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में तीन दुकानदारों को नामी ऑटोमोबाइल कंपनी के प्रतिनिधि ने नकली स्पेयर पार्टस बेचते हुए पकड़ा। मामले में उन्होंने गजेंद्र, महेशचंद व संजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के कालका जी निवासी हितेंद्र शर्मा कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि काफी समय से कंपनी के नकली स्पेयर पार्टस दुकानों पर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ साख भी खराब हो रही थी। सटीक जानकारी पर पुलिस को साथ लेकर वह तीन दुकानों पर पहुंचे। वहां दुकानों पर जो पार्टस रखे थे, उनकी जांच की गई तो वह नकली मिले। कंपनी के सीरियल नंबर से लेकर बिल आदि भी दुकानदार नहीं दिखा सके। पूछने पर दुकानदारों ने बताया कि वह माल दिल्ली से लेकर आते हैं। पिछले दो साल से इस माल को बेच रहे थे। पुलिस ने हितेंद्र की शिकायत पर तीनों दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि दुकानदारों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।जहां से माल आ रहा था, उनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed