{"_id":"646a6909356f3dd247085a74","slug":"shopkeepers-turning-red-after-seeing-pink-notes-ghaziabad-news-c-30-1-112788-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गुलाबी नोट देखकर लाल-पीले हो रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गुलाबी नोट देखकर लाल-पीले हो रहे दुकानदार
विज्ञापन
गाजियाबाद। चलन से बाहर होने की घोषणा के बाद अब दो हजार का गुलाबी नोट देखते ही दुकानदार गुस्से में लाल-पीले हो रहे हैं। दुकानों पर दो हजार का नोट लेना बंद कर दिया गया है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों के बीच टकराव होने लगा है। टकराव और झगड़े को देखते हुए अधिकांश दुकानदारों के साथ-साथ कई पेट्रोल पंप पर भी दो हजार का नोट न देने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।
लोग घरों में रखे अपने दो-दो हजार के नोटों को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे हैं। 50 और 100 रुपये का सामान खरीदने पर भी दुकानदारों को दो हजार का नोट पकड़ा रहे हैं। यहां तक की ठेलों पर शिकंजी पीने और ऑटो रिक्शा में 20-30 रुपए किराया देने के लिए भी लोग दो हजार का नोट थमा रहे हैं। इनकार करने पर लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। शिकंजी वाले और दुकानदारों ने भी बताया कि दो दिन से ज्यादातर खरीदार दो हजार के नोट लेकर आ रहे हैं और वो सभी से दो हजार के नोट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो बैंक में नोट जमा हो रहै हैं तो दो हजार का नोट लेने में कोई परेशानी नहीं है। वहीं ऑटो चालकों ने कहा कि कम ही सवारी दो हजार का नोट देती हैं क्योंकि दस या बीस रुपये ही किराया लगता है लेकिन अगर कोई सवारी देगी तो उससे दो हजार का नोट नहीं लेंगे।
50-100 का पेट्रोल भरवाने पर नहीं लेंगे दो हजार का नोट
पेट्रोल पंप पर लोग 50-100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के लिए दो हजार का नोट दे रहे हैं। इससे परेशान पेट्रोल पंप संचालकों ने आवश्यक सूचना के नोटिस लगा दिए गए हैं। इनमें लिखा गया है कि 50, 100 और 200 रुपये का पेट्रोल लेने पर दो हजार का नोट नहीं लिया जाएगा। एक हजार और उससे ज्यादा रकम का पेट्रोल-डीजल भरवाने पर ही दो हजार का नोट लिया जाएगा।
विज्ञापन
नोट जमा कराने की बजाय, सोना खरीद रहे लोग
दो हजार का नोट चलन से बाहर करने से पहले आरबीआई ने भले ही नोट बदलने का मौका लोगों को दिया हो, लेकिन ऐसे लोगों की भी बड़ी तादाद है जो नोट बदलवाने की बजाय खरीदारी कर रहे हैं। शादी के इस सीजन में लोग सोना खरीद रहे हैं। इसका असर बाजारों में दिखाई दे रहा है, इसी का असर है कि दो हजार के नोटों से सोना खरीदने वालों के लिए दाम बढ़ा दिए गए थे। दो हजार के नोट चलन से बाहर होने की घोषणा होने के अगले दिन सोने के दाम शहर में 62 हजार से बढ़कर 85 हजार रुपये प्रति तोला पहुंच गए थे। दो दिन तक दाम बढ़े रहे, हालांकि अब सोने के दाम फिर से घट गए हैं। गाजियाबाद सराफा एसोसिएशन के संरक्षक राजकिशोर गुप्ता का कहना है कि मुंबई-दिल्ली से लेकर गाजियाबाद में भी दाम बढ़ गए थे, अब फिर सामान्य हो गए हैं। उनका कहना है कि लोगों को अब समझ आ गया है कि नोट बंदी नहीं नोट बदली की जा रही है।
फोटो...
पेट्रोल पंप कर्मी विवेक मिश्रा ने बताया कि दो दिन से बहुत ज्यादा लोग दो हजार का नोट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कई लोग तो जबरदस्ती दो हजार का नोट देने की कोशिश करते हैं और खुले न होने का बहाना करते हैं। इसलिए लोगों के लिए पेट्रोल पंप पर सूचना पत्र लगा दिए हैं।
-- -- -
फोटो...
पूजा हैंडीक्राफ्ट से अनुज गोयल ने बताया कि दो दिन से ज्यादातर महिलाएं दो हजार का नोट ला रही हैं। उन्होंने बताया कि एक महिला ने पांच सौ रुपये का सामान खरीदा जिसके लिए उनके पति ने कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं। लेकिन महिला ने दो हजार का नोट चलाने के लिए कहा कि वह कैश देंगी। उन्होंने बताया कि अभी दो हजार के नोट लेने में कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि बैंक में नोट जमा हो रहे हैं।
-- -- -
फोटो...
शिकंजी वाले अनुज कुमार ने बताया कि लोग 50-60 की शिकंजी पीने के बाद भी दो हजार का नोट दे रहे हैं। दो हजार के नोट बंद होने की खबर के बाद ही ऐसा हो रहा है। अगर उनके पास खुले रुपये होते हैं तो वह ले लेते हैं जब खुले नहीं होते तो वह लेने के लिए मना कर देते हैं।