फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopkeepers Affected by ROB Construction Create Ruckus at Tehsil Office

Ghaziabad News: आरओबी निर्माण से प्रभावित दुकानदारों ने तहसील पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers Affected by ROB Construction Create Ruckus at Tehsil Office
तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते दुकानदार। संवाद
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला-हापुड़ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से प्रभावित दुकानदारों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। दुकानदारों का कहना था कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण उनकी दुकानें ध्वस्त हो जाएंगी, इसलिए उन्हें अन्य स्थान पर दुकान उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हापुड़ रोड रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की जद में काफी दुकानें आ रही हैं। इसके चलते दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा। इससे प्रभावित दुकानदार एकत्र होकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। दुकानदारों ने बताया कि यहां अधिकांश दुकानें किराये पर हैं। वह पचास-पचास वर्षों से दुकान कर रहे हैं। आरओबी निर्माण कार्य में उनकी दुकानें ध्वस्त हो जाएंगी। ऐसे में मुआवजा दुकान स्वामी को मिलेगा, मगर किराये वाले दुकानदार बेरोजगार हो जांएगे। दुकानदारों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने के समय पालिका चेयरमैन ने उन्हें अन्य स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर दुकान उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन अब वह भी मुकर रहे हैं। दुकानदारों ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन देकर अन्य स्थानों पर दुकान उपलब्ध कराने की मांग की। उप जिलाधिकारी ने दुकानदारों को समस्या के समाधान के प्रयास का भरोसा दिया। वहीं, चेयरमैन विनोद वैशाली का कहना है कि उन्होंने दुकानदारों को दुकानें देने का कोई वादा नहीं किया था। पालिका परिषद नियमानुसार ही दुकानें आवंटित करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed