{"_id":"698642dc830f2f8d2709c89b","slug":"shivam-murder-case-conspirator-zuber-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15381-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिवम हत्याकांड का साजिशकर्ता जुबेर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिवम हत्याकांड का साजिशकर्ता जुबेर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी। अल्वी नगर कॉलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुध विहार निवासी जुबेर को नसबंदी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने बहनोई और मौसी के बेटे को जेल पहुंचवाने के लिए यह साजिश रची थी। हत्या के पीछे वजह अवैध पिस्टल को हड़पना था और उसी से लूट की वारदात को अंजाम दिया जाना था। हालांकि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 11 दिसंबर को अल्वी नगर कॉलोनी स्थित लकड़ी के गोदाम में शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में जुबेर भागा हुआ था। उसे भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुबेर ने बताया कि सुहैल उर्फ मन्नू उसकी सगी मौसी का बेटा है और उसका सगा बहनोई भी। सुहैल ने उसकी बहन को तलाक देकर दूसरी शादी की थी। इस बात वह अपने बहनोई से काफी नाराज था और इसका बदला लेने के लिए उसे किसी मुकदमे में फंसवाना चाहता था।
उसे सूचना मिली थी कि सुहैल कोई बड़ी लूट की वारदात अंजाम देने के लिए पिस्टल की तलाश में है। जबकि जुबेर को पता था कि शिव उर्फ लालू के पास पिस्टल है। घटना के दिन जुबेर को पतालला कि अल्वीनगर काॅलोनी स्थित लकड़ी गोदाम में शिवम दोस्तों संग पार्टी कर रहा है। इसकी जानकारी जुबेर ने अपने बहनोई सुहैल को दे दी। चूंकि शिवम उसे पिस्टल देगा नहीं तो दोनों में विवाद होगा। इसमें कोई भी मारा जाए तो उसका बदला पूरा हो जाएगा। चूंकि वह अपने बहनोई को किसी केस में फंसाना चाहता था। हुआ था कुछ ऐसा ही। सुहैल बाइक पर अपने दोस्तों के साथ लकड़ी गोदाम में पहुंचा और शिवम से पिस्टल मांगी। उसने हथियार देने से इन्कार कर दिया तो सुहैल ने गोली मारकर शिवम की हत्या कर दी। आरोपी उसकी पिस्टल व मोबाइल लेकर भाग गए थे।