फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shiv devotees chased and beaten up over food money In Brijghat garh

दुकानदार की दादागिरी: गढ़ में शिव भक्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, इस वजह से बिगड़ी बात; बढ़ गया विवाद

Mon, 05 Aug 2024 11:08 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

गढ़मुक्तेश्वर में एक दुकानदार ने शिव भक्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। बृजघाट गंगा नगरी की घटना है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Shiv devotees chased and beaten up over food money In Brijghat garh
शिव भक्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए तीर्थ नगरी ब्रजघाट में जनपद अमरोहा से आए शिव भक्तों के साथ खाने के पैसे के लेनदेन को लेकर दुकानदार ने उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान गंगानगरी का माहौल भी खराब होने से बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पिटाई करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। वही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बता दे की सावन माह में हर सोमवार को गंगा के पर स्थित जनपदों के शिव भक्त भगवान आशुतोष का हर सोमवार को जलाभिषेक करते हैं। इसको लेकर शनिवार और रविवार से ही पतित पावनी मां गंगा की नगरी ब्रजघाट में शिव भक्तों का आगमन होता है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले रविवार की रात को भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों का आगमन हुआ था। देर रात को जनपद अमरोहा के थाना सैद नगली निवासी शिव भक्त एक ढाबे पर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान खाना खाने के दौरान पेसो  को लेकर ढाबा संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते ढाबा संचालक ने शिव भक्तों के साथ अभद्रता करते हुए उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे अन्य शिव भक्तों में भगदड़ मच गई और माहौल बिगड़ने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही की सूचना पर आसपास में गस्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वही इस दौरान दिल्ली लखनऊ हाईवे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शिव भक्तों के साथ पिटाई करने वाले चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि पिटाई के दौरान घायल हुए शिव भक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


क्या बोले अधिकारी 
ढाबे पर खाना खाने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें दो शिव भक्तों के चोट आई है। पिटाई करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed