फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   She left her husband and got her lover killed by her landlord

Ghaziabad News: पति छोड़ा, प्रेमी की मकान मालिक से करा दी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
She left her husband and got her lover killed by her landlord
गाजियाबाद।
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक के गोल चक्कर के नजदीक सड़क किनारे मिले शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। हत्या के 18 दिन बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला बेबी और मकान मालिक संजय कुमार निवासी न्यू शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तकिया भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि छह अगस्त 2025 को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की चित्रावन सोसायटी के नजदीक एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त रोहित (40) निवासी ग्राम नवज सूरजपुर थाना किठौर जनपद मेरठ के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोहित की हत्या दम घुटने से उजागर हुई।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस इनपुट से पुलिस ने बेबी और उसके मकान मालिक संजय निवासी न्यू शांतिनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बेबी ने बताया कि उसकी शादी अलीगढ़ निवासी रवि नाम के युवक से हुई थी। रवि शराब पीने का आदी है और मारपीट करता था। ऐसे में उसने रवि को छोड़ दिया और क्रॉसिंग रिपब्लिक में किराये के कमरे में रहनी लगी। घरों में काम करने के दौरान बेबी की मुलाकात घरों में मरीज की देखभाल करने वाले रोहित से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच वर्षों से दोनों लिव इन रिलेशन में एक साथ पति पत्नी की तरह रह रहे थे। रोहित बेबी से शादी कर अपने गांव ले जाना चाहता था। इसका बेबी ने विरोध किया। इसी बीच बेबी के मकान मालिक संजय से अवैध संबंध हो गए। बताया कि पांच अगस्त 2025 को रोहित बेबी के पास पहुंचा और शादी की जिद करने लगा। मकान मालिक संजय एक प्लांट में गार्ड की नौकरी करता है, वह भी घर लौटा तो दोनों को झगड़ते देख। रात करीब 11 बजे संजय बेबी के कमरे में पहुंचा, जहां संजय और बेबी ने मिलकर सो रहे रोहित के मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। रोहित छटपटाया तो बेबी ने पैर पकड़ लिए थे।


बीमार बताकर ई-रिक्शा में लाए शव

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक ई-रिक्शा से बेबी और संजय शव लेकर चित्रावन सोसायटी के नजदीक पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपी संजय और बेबी ने बताया कि रोहित की हत्या कर उन्होंने एक ई-रिक्शा को बुक किया। ई-रिक्शा चालक को बताया कि उसका पति बीमार है और चिकित्सक के क्लीनिक पर जाना है। चित्रावन सोसायटी के नजदीक चौराहे पर दोनों ने ई-रिक्शा रुकवाया। जहां संजय ने शव को नीचे उतारा और ई-रिक्शा चालक से बेबी को घर छोड़ने की बात कहकर लौटा दिया। इसके बाद संजय ने रोहित के शव को सड़क किनारे रख दिया और भाग गया। मृतक रोहित के पिता ने आरोपी बेबी और मकान मालिक संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed