{"_id":"57d977e94f1c1b2d46d48ffd","slug":"sharing-e-rickshaws-preparing-interviews-for-applicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा बांटने की तैयारी, आवेदकों के हुए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा बांटने की तैयारी, आवेदकों के हुए इंटरव्यू
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा बाटेंगे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही शहर में पंजीकृत रिक्शा चालकों को सरकार की ओर से मुफ्त ई-रिक्शा मिलेगा। नगर निगम और डूडा ने आवेदकों की सूची के सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को निगम के पंचम तल पर अधिकारियों की कमेटी ने न सिर्फ आवेदन पत्रों की जांच की, बल्कि आवेदकों के इंटरव्यू भी लिए।
विज्ञापन
सत्यापन के इस कार्य के लिए नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई है। कमेटी में मोहननगर के जोनल अधिकारी सुनील राय, विजयनगर के जोनल अधिकारी एसके गौतम, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा भी शामिल रहे। कमेटी नगर निगम क्षेत्र में पंजीकृत 250 आवेदकों का सत्यापन किया और पात्र आवेदकों की सूची तैयार की।
विज्ञापन
यह लिस्ट डूडा के माध्यम से जिला प्रशासन और यहां से मंडलायुक्त के पास भेजी जाएगी। मंडलायुक्त स्तर से भी इसकी क्रास चेकिंग कराई जाएगी और इसके बाद शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर पर पात्रों को मुफ्त ई-रिक्शा बांटे जाएंगे।
विज्ञापन