{"_id":"658f22372921c5d62d09a8cf","slug":"shambhudayals-meenakshi-wins-in-57-kg-weight-category-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-274166-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 57 किलो भार वर्ग में शंभूदयाल की मीनाक्षी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 57 किलो भार वर्ग में शंभूदयाल की मीनाक्षी ने बाजी मारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में चल रही सीसीएसयू की दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें 57 किलो भार वर्ग में शंभूदयाल कॉलेज की मीनाक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
47 किलो ग्राम भार वर्ग में डीजे कॉलेज बड़ौत की आरती कुशवाहा ने पहला, इसी कॉलेज की सोनम ने दूसरा व एमएम कॉलेज मोदीनगर की छात्रा अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलो भार वर्ग में एएस कॉलेज मवाना मेरठ की छात्रा दुर्गेश ने पहला व डीजे कॉलेज बड़ौत की छात्रा कामिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में शंभूदयाल की छात्रा मीनाक्षी ने पहला, डीजे कॉलेज बड़ौत की पायल ने दूसरा व एचएलएम कॉलेज की सपना भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलो भार वर्ग में आरवीएचईआईटी दादरी की साक्षी ने पहला, आरआईटी मेरठ की कृतिका सिंह ने दूसरा, एसएनजीआई मेरठ की ईशाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
69 किलो भार वर्ग में एसएनजीआई मेरठ की रिया कौशिक ने पहला, एकेपी कॉलेज हापुड़ की सुहानी ने दूसरा व एनसीपीई दादरी की प्राची राना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 76 किलो भार वर्ग में एसएनजीआई की छात्रा साक्षी ने पहला, एमएमएच की मुस्कान ने दूसरा व डीजे कॉलेज बड़ौत की विजेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीसीएसयू से आए निर्णायक मंडल ने सभी विजेता छात्रों के नामों की घोषणा की। काॅलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. कुमुदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 20 से ज्यादा कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेंगे।