{"_id":"66983b905178e124c205ffe4","slug":"shalimar-train-reached-the-station-three-and-a-quarter-hours-late-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-421189-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सवा तीन घंटे देरी से स्टेशन पहुंची शालीमार ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सवा तीन घंटे देरी से स्टेशन पहुंची शालीमार ट्रेन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शालीमार ट्रेन बुधवार को सवा तीन घंटे देरी से गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। इसका गाजियाबाद पहुंचने का समय सुबह 10 बजे है लेकिन, यहां ट्रेन 1:20 पर गाजियाबाद पहुंची। ट्रेन के इंतजार में बड़ी तादाद में लोग मोदीनगर, मुरादनगर, नए गाजियाबाद, पुराने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़े रहे। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए।
नई दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली ईएमयू 11:35 की बजाय 12:35 बजे एक घंटे देरी से गाजियाबाद स्टेशन पहुंची। शकूरबस्ती दनकौर ईएमयू स्पेशल 30 मिनट, गोमती एक्सप्रेस एक घंटे, चंपारण सत्याग्रह ढाई घंटे और कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से गाजियाबाद स्टेशन पहुंची।
-ये ट्रेनें रहीं रदद, स्टेशन पर रही भीड़-
सुबह साढे छह बजे चलने वाली गाजियाबाद नई दिल्ली ईएमयू, नई दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस रद्द रही। दैनिक यात्री कुणाल खटीक ने बताया कि लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। इससे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है। मजबूरी में लोग एक्सप्रेस ट्रेनों में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
-कोई सीढ़ी पर तो कोई नीचे बैठने को मजबूर-
भीड़ बढ़ने से लाेगों के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। बेंच की व्यवस्था सीमित है। बुधवार को ट्रेन का इंतजार लंबा होने पर लोग सीढ़ियों पर बैठ गए तो बड़ी तादाद में लोग नीचे ही जमीन पर बैठ गए। खास बात यह रही कि प्लेटफार्म नंबर एक पर नीचे उतरने वाली स्वचलित सीढ़ियां भी खराब हो गईं, इससे यात्रियों को उतरने में परेशानी हुई। बुजुर्ग व बीमार लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ा।