फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shalimar Malani will remain canceled till 17th January

Ghaziabad News: 17 जनवरी तक रद्द रहेगी शालीमार मलानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shalimar Malani will remain canceled till 17th January
गाजियाबाद। जम्मू के आसपास रेलवे ट्रैक व स्टेशन के मरम्मत कार्य की वजह से 17 जनवरी तक शालीमार मलानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। गाजियाबाद से जम्मू के लिए शालीमार मलानी इकलौती ट्रेन है। इस ट्रेन में बड़ी तादाद में मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सहारनपुर के दैनिक यात्री भी सफर करते हैं। इसके रद्द रहने से दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होेगी। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जम्मू में रेलवे स्टेशन व ट्रैक के मरम्मत की वजह से कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया गया है तो उधर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। 18 जनवरी से ट्रेन यथावत चलेंगी।
विज्ञापन

--------------
डेढ़ की घंटे देरी से आई सीमांचल एक्सप्रेस
गाजियाबाद। सीमांचल एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां रात सवा आठ बजे पहुंचना था लेकिन लोगों को इसका पौने दस बजे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा सुबह व शाम को 30 से ज्यादा लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से साढे तीन घंटे तक की देरी से चलीं। जिससे यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर इकट्ठा रही। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल साढ़े तीन घंटे, लखनऊ तेजस 50 मिनट, उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 40 मिनट, हजरत निजामुद्दीन गाजियबाद आधा घंटे, अलीगढ़ दिल्ली मेमू, टूंडला गाजियाबाद ईएमयू 25 मिनट, योगनगरी ऋषिकेश एक घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed