फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shahdara-Shamli railway route will be from Punjab-Jammu

शाहदरा-शामली रेल रूट से भी जा सकेंगे पंजाब-जम्मू

Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shahdara-Shamli railway route will be from Punjab-Jammu
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली से वाया मेरठ होते हुए जम्मू, हिमाचल जाने वाली ट्रेनों के लिए रेलवे एक और वैकल्पिक रूट तैयार करेगा। रेलवे शाहदरा से वाया लोनी, बड़ौत, शामली होते हुए टपरी तक रेलवे लाइन को डबल कर इसका विद्युतीकरण करेगा।

विज्ञापन


151 किलोमीटर लंबे इस रूट पर रेल मंत्रालय 1500 करोड़ रुपये का बजट खर्च करेगा। वेस्ट यूपी के इस महत्वपूर्ण रेल रूट के लिए इस साल रेल बजट में फंड अलॉट कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू  हो जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे की इस पहल को दिल्ली-मेरठ रूट का विकल्प तैयार करने की तैयारी माना जा रहा है तो दूसरी ओर यूपी में नजदीक आ चुके विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कवायद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में शुक्रवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि इस रूट का सर्वे पूरा हो चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के रेल बजट में इस रूट के लिए 1500 करोड़ रुपये का फंड अलॉट किया गया है।

ट्रैक का दोहरीकरण और विद्युतीकरण के बाद इस रूट पर भी 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। यह रूट मेरठ सेक्शन के बाद दूसरा ऐसा रूट होगा जो दिल्ली को यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर से जोड़ेगा।


इस रूट पर 14 बड़े स्टेशन और 20 हाल्ट स्टेशन है। इस रूट के तैयार हो जाने से माल ढुलाई के लिए एक छोटा और वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा। वहीं दिल्ली एरिया में रेलगाड़ियों का कंजेशन भी काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

इस रूट पर प्रमुख स्टेशन
शाहदरा, नोली, खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी, कांधला, शामली, हिंद, थाना भवन, ननौता, रामपुर-मनिहारन, मनानी, टपरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed