फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shabana became Damini

शबाना बनीं दामिनी

Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shabana became Damini
मंदिर - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। विरोध के बावजूद शुक्रवार को शबाना ने धर्म परिवर्तन कर लिया। तीन तलाक के विरोध में आवाज उठाने वाली कैला भट्टा की मुस्लिम महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया है। मुरादनगर स्थित महर्षि दयानंद आश्रम में यशपाल शास्त्री सहित अन्य आचार्यों की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन और शुद्धीकरण कराया गया।

विज्ञापन


जय हिंदू शिव सेना के अध्यक्ष अमित आर्यन की देखरेख में पिछले दो महीने से धर्म परिवर्तन की तैयारियां चल रही रही थीं। एक बार धर्म परिवर्तन कार्यक्रम को प्रशासन ने रुकवा भी दिया, लेकिन शुक्रवार को आयोजकों ने गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन करा दिया।
विज्ञापन


यशपाल शास्त्री ने पहले शुद्धीकरण यज्ञ कराया, उसके बाद शबाना ने अपना नाम दामिनी और बेटे का नाम ओम रखा। शबाना ने बताया कि उसने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है। अब वह मुस्लिम समाज की शोषित महिलाओं के लिए लड़ाई लडे़ंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज में जितनी भी महिलाएं हैं, जो धर्म समाज के नाम पर यातनाएं झेल रही हैं, उनका साथ देंगी और इस प्रथा को बंद कराने की लड़ाई लड़ेंगी। अमित आर्यन ने कहा कि प्रशासन ने इस कार्यक्रम को रुकवाने की काफी कोशिश की, धमकियां भी आती रहीं लेकिन वह पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि जय शिव सेना किसी का जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराती है लेकिन अगर कोई उनकी शरण में आएगा तो उसको संरक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जय शिव सेना के राष्ट्रीय महासचिव ललित चौधरी मौजूद रहे।

 
गौरतलब है कि कैला भट्टा की रहने वाली इस महिला का विवाह 2006 में हुआ था, जिसके बाद उसके पति ने गुस्से में तलाक दे दिया था। बाद में अपनी गलती मानते हुए पति दोबारा निकाह करना चाहता था, इसके लिए महिला ने पति के हीदोस्त के साथ हलाला किया लेकिन बाद में पति ने निकाह करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed