{"_id":"693c775fed2e0ea9b4042743","slug":"sewer-water-is-filling-up-the-municipal-corporation-zonal-office-itself-causing-problems-for-the-people-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13217-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम जोनल कार्यालय में ही भर रहा नाले का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम जोनल कार्यालय में ही भर रहा नाले का पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम जहां शहरभर में साफ-सफाई और जलभराव से निपटने के दावे करता है, वहीं उसका खुद का मोहन नगर जोनल कार्यालय लापरवाही का उदाहरण बनता दिखाई दे रहा है। कार्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से नाले का पानी भरा हुआ है, जिससे कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यालय में कार्यरत लोगों का कहना है नाले की पानी बाहर नहीं निकल रहा है। इसलिए पानी ओवरफ्लो होकर सीधे निगम कार्यालय में ही जमा हो गया। इससे दफ्तर आने-जाने वाले लोग भी गंदगी और बदबू की समस्या झेलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब निगम अपने ही परिसर को साफ नहीं रख पा रहा, तो शहर में स्वच्छता अभियान कैसे सफल होगा।
दफ्तर परिसर में लगातार रुके पानी के कारण मच्छरों का तेजी से प्रकोप बढ़ रहा है। कर्मचारियों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। कई लोगों ने बताया कि शाम होते ही मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि दफ्तर में बैठना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने जलनिकासी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
वहीं जोनल प्रभारी सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि बाहर सड़क बनने की वजह से नाली बंद है और बाहर निकासी नहीं हो पा रही है। इसलिए समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी सोकर मशीन से नियमित तौर पर रोजाना पानी निकाला जाता है। साफ-सफाई का भी ध्यान दिया जा रहा है।