{"_id":"58ea5b454f1c1bac2b5b52b6","slug":"sewer-line-will-be-removed-from-drainage-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन डलने से दूर होगी जलभराव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन डलने से दूर होगी जलभराव की समस्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीवर पंपिंग स्टेशन
गाजियाबाद। जल्द ही अशोक नगर और नेहरू नगर की सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर हो जाएगी। नगर निगम ने अशोक नगर से कालका गढ़ी चौक तक मेन सीवर लाइन डालने का काम 50 फीसदी से ज्यादा पूरा कर लिया है। अब करीब 200 मीटर लाइन डालना बाकी है। दो महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम 67 लाख की लागत से अशोक नगर से कालका गढ़ी तक 800 मीटर सीवर लाइन डाल रहा है। यह काम करीब छह महीने में पूरा होना था, लेकिन यह काम तेजी से किया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि दो महीने में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जिन स्थानों पर लाइन डल चुकी है वहां मैनहोल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस लाइन को कालका गढ़ी चौक पर ट्रंक लाइन से जोड़ दिया जाएगा। यह काम पूरा हो जाने पर अशोक नगर, नेहरू नगर समेत कई कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन