{"_id":"67f02cf3419689accd0624c6","slug":"sewer-line-is-being-laid-in-mohannagar-at-a-cost-of-eight-and-a-half-crores-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-3285-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साढ़े आठ करोड़ की लागत से मोहननगर में बिछाई जा रही सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साढ़े आठ करोड़ की लागत से मोहननगर में बिछाई जा रही सीवर लाइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। मोहन नगर जोन में साढ़े आठ करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य अगले छह महीनों के अंदर पूरा किया जाना है। राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से करीब चार किमी तक यह लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान आधी सड़क पर ही ट्रैफिक संचालित हो रही है।
जल निगम महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि मोहन नगर जोन काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहा था। इसकी वजह यह भी रही कि सीवर का कनेक्शन डायरेक्ट एसटीपी प्लांट से नहीं था। इसके चलते विकास कार्य को गति देने के लिए इस क्षेत्र में सीवर कनेक्शन को एसटीपी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीवर लाइन छह वार्डों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि आठ करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाली यह सीवर लाइन लगभग सवा चार किलोमीटर लंबी होगी। उन्होंने बताया कि इस सीवर लाइन को एसपीएस से होते हुए एसटीपी में जोड़ा जाएगा। ताकि एसपीएस से ट्रीट होकर वेस्ट एसटीपी तक पहुंचे।
जल निगम महाप्रबंधक केपी आनंद बताते हैं कि यह सीवर लाइन करीब छह वार्डों से होकर निकलने वाली है। इन वार्डों में यदि घरों की संख्या देखी जाए तो वह करीब 25 से 50 हजार है। ऐसे में सीवर लाइन बिछाए जाने से लगभग दो लाख से ज्यादा आबादी को फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान करेगी। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा, यह परियोजना क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।