{"_id":"6a19e3ea31c9ba51bd0f41ba","slug":"sewage-water-overflows-again-at-panchsheel-primrose-residents-outraged-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-897040-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पंचशील प्रिमरोज में फिर ओवरफ्लो हुआ सीवर का पानी, निवासियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पंचशील प्रिमरोज में फिर ओवरफ्लो हुआ सीवर का पानी, निवासियों में आक्रोश
विज्ञापन
पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में भरा पानी। संवाद
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में एक बार फिर सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर परिसर में फैलने से निवासी परेशान हैं। आरोप है कि लो राइज सोसायटी का सीवर पानी हाईराइज में भेजा जा रहा है। इससे गंदगी और बदबू से लोग जूझ रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लो राइज में 390 नए फ्लैट बनने के बाद भी उसकी सीवर और बिजली व्यवस्था को हाईराइज से अलग नहीं किया गया। इससे एसटीपी प्लांट क्षमता से अधिक लोड झेल रहा है और बिजली का लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। एओए अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि अब मंदिर परिसर में भी गंदा पानी पहुंच रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
इस संबंध में सीईओ मेंटेनेंस अंकुर नागर ने कहा कि निगम का एसटीपी प्लांट खराब होने से पानी ओवरफ्लो होकर अंदर आ रहा है। उन्होंने दो-तीन दिन में समस्या हल होने का आश्वासन दिया। अंकुर नागर ने लो राइज का पानी हाईराइज में भेजने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह जीडीए अप्रूव्ड प्लान है। बिजली लोड बढ़ाने की फाइल भी प्रक्रिया में है।