फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Several thrilling rides, including a giant wheel, will be set up at the Ramlila fair.

Ghaziabad News: रामलीला मेले में लगेंगे जायंट व्हील समेत कई रोमांचक झूले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Several thrilling rides, including a giant wheel, will be set up at the Ramlila fair.
साहिबाबाद। नवरात्रि और रामलीला के साथ इस बार शहर में लगने वाले मेलों में मनोरंजन और खरीदारी का भी खास इंतजाम किया जा रहा है। वसुंधरा सेक्टर-7 स्थित रामलीला मैदान में 8 अक्तूबर से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव के दौरान बड़ा मेला लगेगा। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई रोमांचक झूले लगाए जाएंगे। मेले में जायंट व्हील, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, कोलंबस, चकरी, मिकी माउस, मेरी-गो-राउंड और बोट झूला आकर्षण का केंद्र रहेंगे। परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचने वाले लोग धार्मिक आयोजन के साथ मेले का भी आनंद ले सकेंगे। समिति की ओर से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खाने-पीने के लिए मेले में चाट-पकौड़ी, मिठाई, फास्ट फूड और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में 16 से 20 अक्तूबर तक पांच दिवसीय नवरात्रि महोत्सव व श्रीरामलीला का मंचन होगा। धार्मिक उत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नवरात्रि स्पेशल मेले में कई व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को मिलेगा। मेले में परिवार के साथ पहुंचने वाले लोगों के लिए विभिन्न आकर्षण और खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे। रामलीला मंचन, रावण दहन, लेजर शो, गरबा डांस, भजन क्लबिंग और माता की चौकी भी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed