फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven people, including six directors, have been booked for fraud of Rs 2 crore

Ghaziabad News: छह निदेशकों सहित सात पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including six directors, have been booked for fraud of Rs 2 crore
गाजियाबाद। नोएडा के सेक्टर-नौ में रहने वाले गौरव माहेश्वरी ने अलग-अलग कंपनियों के छह निदेशकों और सेल्स अध्यक्ष सहित सात आरोपियों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनियों के निदेशकों पर सर्वर और हार्डवेयर का 2.07 करोड़ रुपये बकाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित गौरव माहेश्वरी के मुताबिक मेसर्स शाशा मेडिटेक प्रालि, केनीज स्टॉर इंडिया प्रालि, कौश्योर डिजिटल इंफोटेक प्रालि और प्रबंधक के फैमिली कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ रुपयों की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इन निदेशकों में सुनील कुमार बादल, अनिल कुमार पांडे, रमेश पाल और आशुतोष (सेल्स अध्यक्ष), सोनू त्यागी और शिवानी पांडेय (प्रबंधक कौशोर डिजिटल और पत्नी अनिल पांडेय) अमनदीप कौर (रमेश पाल डायरेक्टर्स की पत्नी) सेल कंपनी बनाकर शामिल हैं। 21 नवंबर 2025 को उक्त आरोपियों के खिलाफ 1.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर कविनगर एसीपी से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों के खिलाफ तीन नोटिस जारी कराए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसीपी ने बताया कि निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed