फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven-month pregnant woman accused of attempted murder

Ghaziabad News: सात माह की गर्भवती की हत्या के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Seven-month pregnant woman accused of attempted murder
साहिबाबाद। पति और ससुरालियों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाते हुए न्यू हिंडन विहार निवासी गर्भवती महिला ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता मुस्कान ने बताया कि उनका निकाह 24 दिसंबर 2023 को अर्थला निवासी शहजाद से हुआ था। माता-पिता नहीं होने के कारण रिश्तेदारों ने उनकी शादी कराई थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति उनका उत्पीड़न करने लगा। सास मोमीना, खाला सास मीना और ननद गुलिस्ता भी मारपीट करती थीं। आरोप है कि 14 सितंबर को ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया और कमरे में बंद कर दिया। 17 सितंबर को शौच जाने के बहाने वह कमरे से निकलीं और किसी तरह भागकर रिश्तेदार के घर पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि समझाने पहुंचे रिश्तेदारों को भी ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि शिकायत का आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed