{"_id":"6a6fa4c6ae3b96fa000940b4","slug":"seven-hour-power-outage-in-tulsi-niketan-residents-inconvenienced-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22219-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में सात घंटे बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तुलसी निकेतन में सात घंटे बिजली गुल, लोग परेशान
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में बिजली कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही है। उमस भरे मौसम में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ऐसे में लगातार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि दिन में कई-कई बार कटौती की जा रही है। वैशाली में लगातार बिजली कटौती की शिकायत लोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राहुल पंत ने बताया कि रात में अक्सर बिजली कटौती की जा रही है। फोन करने पर कर्मचारी कॉल भी नहीं उठाते हैं। इसके अलावा वसुंधरा में भी दिन में तीन से चार बार आधे-आधे घंटे के लिए ट्रिपिंग की शिकायत लोगों ने की। तुलसी निकेतन और इंद्रप्रस्थ इलाके में रविवार को करीब सात घंटे की बिजली कटौती हुई। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता जोन-3 बृजेश कुमार ने बताया कि कुछ जगह ट्रिपिंग की शिकायत रही है। तकनीकी टीम काम कर रही है, जल्द ही समस्या को दूर कर दिया जाएगा। संवाद