फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   September, will run the new Metro Bus

तो सितंबर में दौड़ेगी नया बस अड्डा मेट्रो

Wed, 07 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
September, will run the new Metro Bus
मेट्रो - फोटो : file photo

दिलशाद गार्डन-टू नया बस अड्डा मेट्रो निर्धारित लक्ष्य दिसंबर 2017 से पहले ही दौड़नी शुरू हो जाएगी। जीडीए अफसरों का दावा है कि निर्धारित समय से करीब तीन महीने पहले ही मेट्रो गाजियाबाद में दौड़ने लगेगी। उन्होंने चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत में इजाफा नहीं होगा। 2210 करोड़ की लागत में ही प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन



दिलशाद गार्डन से नए बस अड्डा तक 9.41 की लंबे मेट्रो ट्रैक के लिए कुल 400 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें से अधिकांश बन कर तैयार हो चुके हैं। डीएमआरसी अधिकांश रूट के पिलर्स पर स्पैन डाल चुका है।
विज्ञापन


हालांकि शुरुआत में हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग, स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध कराने, मेट्रो रूट के आड़े आ रही सरकारी दुकानों को हटाने को लेकर प्रोजेक्ट लेट हुआ, लेकिन जीडीए अधिकारियों ने इस पर त्वरित निर्णय लेकर अड़चनों को दूर किया। जीडीए ने मेट्रो प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दिसंबर 2017 लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि अब डीएमआरसी से वार्ता कर ली गई है। सितंबर अंत या अक्तूबर के शुरू में मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। एक साल में कैसे पूरा होगा 65 फीसदी कामजीडीए अधिकारी दावा तो कर रहे हैं, लेकिन समय से पहले मेट्रो के दौड़ने पर संशय है।

5 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हज हाउस का उद्घाटन करने गाजियाबाद आए थे। उस वक्त जीडीए अधिकारियों ने उन्हें लिखित सूचना दी थी कि मेट्रो का 35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। यानी सितंबर 2017 तक डीएमआरसी को बाकी 65 फीसदी काम पूरा करना है।


एक साल में प्रोजेक्ट का 65 फीसदी काम पूरा करना बड़ी चुनौती होगी।दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो के पड़ावशहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्यामपार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर, नया बस अड्डा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed