फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sent obscene messages to a girl from a health care center and threatened her.

Ghaziabad News: स्वास्थ्य सेवा केंद्र से युवती को भेजे अश्लील मैसेज, दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Sent obscene messages to a girl from a health care center and threatened her.
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र की एक सोसायटी में महिला को स्वास्थ्य सेवा केंद्र के युवक ने फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेज दिए। महिला को विरोध करने पर मारने की धमकी दी है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सेवा केंद्र पर फोन किया था। केंद्र में युवक से बात हुई थी जिसके बाद उनके विभिन्न प्रकार के टेस्ट करने के लिए सैंपल लिए गए थे। आरोप है कि सेवा केंद्र पर दूसरे युवक ने उनका नंबर लेकर अश्लील मैसेज करने शुरू कर दिए। उन्होंने उसकी गंदी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, महिला ने कई दिनों तक उसकी बातों को नजरअंदाज किया। एक रात आरोपी ने उन्हें फिर अश्लील मैसेज भेजे। वह उन पर अपनी बात नहीं मानने पर मारने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को मनचले पर मुकदमा कराया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपी को फोन नंबर के आधार पर ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed