फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sent non veg biryani instead of veg, complaint

Ghaziabad News: वेज की बजाय भेज दी नॉन वेज बिरयानी, शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sent non veg biryani instead of veg, complaint
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित एक फूड पॉइंट के संचालक पर वेज की जगह नॉन वेज बिरयानी भेजने का आरोप है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। आपत्ति दर्ज कराने पर फूड पॉइंट संचालक ने भी अपनी गलती मानी है।
विज्ञापन

राजनगर रेजीडेंसी निवासी आयुष त्यागी ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात को संजयनगर स्थित फूड पाॅइंट से बिरयानी का ऑनलाइन आर्डर किया था। आधा घंटे में डिलीवरी बॉय आर्डर देकर चल गया। जब उन्होंने पैकिंग खोली तो उसमें नॉन वेज बिरयानी थी। रात में ही उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन संचालकों ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद शनिवार दोपहर को बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा होकर फूड पॉइंट पर गए और आपत्ति दर्ज कराई। शुरूआत में संचालक अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ, इसके बाद कहासुनी भी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उनका धर्म भ्रष्ट करने के लिए यह हरकत की गई है। उनका यह भी कहना था कि पूर्व में भी इसी तरह कई लोगों को नाॅन वेज परोसा गया है। यह साजिश के तहत किया जा रहा है। बाद में उन्होंने अपनी गलती मानी। इस मामले में आयुष त्यागी ने पुलिस को शिकायत दी। इस बारे में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। रिपोर्ट दर्जकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed