फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seeing Jai Shri Ram written on the desk in Ghaziabad the teacher poured fluid on the mouth nose and forehead o

Ghaziabad: डेस्क पर जय श्री राम लिखा देख खौला शिक्षिका का खून, छात्र के मुंह-नाक और माथे पर पोत दिया फ्लूड

Mon, 04 Dec 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 10:47 PM IST
सार

शिक्षिका मनीषा ने जो माफीनामा लिखकर दिया है, उसमें कहा है कि ऐसी गलती भविष्य में कभी भी नहीं करेंगी। उन्होंने छात्र के चेहरे पर फ्लूड से सिर्फ दो बिंदी लगाईं थीं। उनका इरादा गलत नहीं था। 

विज्ञापन
Seeing Jai Shri Ram written on the desk in Ghaziabad the teacher poured fluid on the mouth nose and forehead o
विरोध जातते बजरंग दल के कार्यकर्ता व अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित होली ट्रिनिटी चर्च स्कूल की शिक्षिका मनीषा मैसी पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक छात्र के मुंह पर सिर्फ इसलिए फ्लूड पोत दिया, क्योंकि उसने मेज पर जय श्री राम लिख दिया था। मामला तूल पकड़ने पर स्कूल की हेड मिस्ट्रेस मधुलिका जोसेफ ने मनीषा मैसी को बर्खास्त कर दिया है। मनीषा ने माफीनामा भी लिखकर दिया है। इसमें लिखा है कि वह ऐसी गलती फिर कभी नहीं करेंगी।

विज्ञापन

मामला सोमवार का ही है। कक्षा सात के छात्र ने छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि पढ़ाई के दौरान ही बच्चे ने मेज पर जय श्री राम लिख दिया था। शिक्षिका मनीषा ने उसे लिखते हुए देख लिया था। वह नजदीक आईं। आरोप है कि जय श्री राम लिखा देखने के बाद उन्होंने सजा के तौर पर बच्चे के मुंह, नाक और माथे पर फ्लूड लगा दिया। उसे काफी देर तक ऐसे ही बिठाए रखा गया। उसके चेहरे पर फ्लूड लगा रहा। छुट्टी होते समय मनीषा ने थिनर से फ्लूड को साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने बताया कि वह बुरी तरह से डर गया था। सब बच्चे उसकी ओर ही देख रहे थे। वह हंसी का पात्र बन गया। परिवार के लोगों ने इस घटना की जानकारी बजरंग दल के पदाधिकारियों को दी। छुट्टी के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए।

विज्ञापन

महानगर संयोजक बजरंग दल गौरव सिंह ने कहा कि स्कूल में ऐसी मानसिकता वाली शिक्षिका के होने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने हेड मिस्ट्रेस मधुलिका जोसेफ से मुलाकात कर शिक्षिका पर कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद हेड मिस्ट्रेस ने मनीषा को बर्खास्त कर दिया।

सिर्फ दो बिंदी लगाई थीं
शिक्षिका मनीषा ने जो माफीनामा लिखकर दिया है, उसमें कहा है कि ऐसी गलती भविष्य में कभी भी नहीं करेंगी। उन्होंने छात्र के चेहरे पर फ्लूड से सिर्फ दो बिंदी लगाईं थीं। उनका इरादा गलत नहीं था। हेड मिस्ट्रेस ने बच्चे के परिजनों से कहा है कि स्कूल में ऐसी घटना फिर कभी नहीं होगी।

एबीईएस कॉलेज में हो चुका हंगामा
एबीईएस कॉलेज में जय श्रीराम का नारा लगाने पर छात्र को दो प्रोफेसर ने मंच से उतार दिया था। घटना 21 अक्तूबर की थी। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने कॉलेज परिसर के बाहर हंगामा कर नारे लगाए थे। इसके बाद कालेज प्रबंधन दोनो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। सुंदरदीप काॅलेज में स्कूल परिसर में छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाए थे। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। यह घटना नौ नवंबर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed