फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   SEE mandate to enter, great relief

प्रवेश के लिए एसईई की अनिवार्यता खत्म, बड़ी राहत

Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 May 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
SEE mandate to enter, great relief
aktu - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए विवि ने कई नियमों में तब्दीली की है। प्रवेश के लिए विवि की काउंसलिंग प्रक्रिया 25 मई से प्रस्तावित है।

विज्ञापन


विवि ने प्रवेश के लिए यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) देने की अनिवार्यता का फैसला वापस लेते हुए खाली सीटों को मैनेजमेंट कोटे से भरने की छूट प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों को दे दी है। लेकिन कोटे की सीटों पर केवल 12वीं में 60 फीसदी अंक  लाने वाले स्टूडेंट्स को ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन


विवि में केंद्रीय प्रवेश समिति की हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। वहीं 21 जुलाई तक पांच चरण में चलने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद बची हुई सीटें स्पॉट काउंसलिंग से भरी जाएंगी। स्पॉट काउंसलिंग में संबंधित कॉलेजों में एक तिथि निर्धारित करने के बाद स्टूडेंट्स को पहले आओ व पहले पाओ की तर्ज पर दाखिला मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट काउंसलिंग में रैंक की कोई रुकावट नहीं होगी। प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित तिथि पर तय समय पर कॉलेज में पहुंचकर प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बैठक में बीफार्मा में लेटरल एंट्री की स्वीकृत सीटों को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed