फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Security guards beat up a young man over an entry sticker; video goes viral

Ghaziabad News: एंट्री स्टीकर को लेकर विवाद, सुरक्षा गार्डों ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Security guards beat up a young man over an entry sticker; video goes viral
शिप्रा सन सिटी सोसायटी में युवक से मारपीट करते सोसायटी के सुरक्षाकर्मी व उनके साथी। स्रोत वीडिय
इंदिरापुरम। शिप्रा सनसिटी सोसायटी निवासी चंदन मिश्रा और उनके दोस्त मुकुल से सोसायटी के सुरक्षा गार्डों ने 30 सितंबर की रात बुरी तरह मारपीट की। विवाद पीड़ित की स्कूटी पर सोसायटी एंट्री स्टीकर न लगा होने पर हुआ था। मारपीट का वीडियो एक अक्तूबर को सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने सोसायटी के दो सुरक्षा गार्ड रघुराज और ललित को गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में चंदन मिश्रा ने बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह फ्लैट से दोस्त के साथ मंदिर जाने के लिए निकले थे। सोसायटी के गेट नंबर छह पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका और एंट्री स्टीकर को लेकर कहासुनी करने लगे। इस दौरान अचानक सुरक्षा गार्ड हमलावर हो गए और डंडे व लात-घूंसो से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। बताया कि उन्होंने कई बार सुरक्षा कर्मियों से अपने अस्पताल से लौटने की बात कही लेकिन इसके बावजूद वह मारपीट करते रहे। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस से शिकायत की। वहीं, बुधवार को सोशल मीडिया पर मारपीट के दो-तीन वीडियो वायरल हुए। इसमें आरोपी दोनों युवकों से मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो से पहचान कर दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने मारपीट की बात स्वीकार की है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed