फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Search and Rescue Training Centre in Ghaziabad will become the first Asian

गाजियाबाद में बनेगा सर्च एंड रेस्क्यू ट्रेनिंग सेंटर

Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Search and Rescue Training Centre in Ghaziabad will become the first Asian
एनडीअारएफ - फोटो : अमर उजाला
भूकंप सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों के प्रशिक्षण के लिए गाजियाबाद में एशिया का पहला अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू ट्रेनिंग फील्ड सेंटर बनेगा।
विज्ञापन


आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में अत्याधुनिक  तकनीक से लैस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ढाई एकड़ में फैले ट्रेनिंग सेंटर में भारत समेत एशिया के अन्य देश भी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग लेंगे।
विज्ञापन


करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर का निर्माण फरवरी में पूरा होने की संभावना है। आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि  सेंटर का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन की ओर से किया जा रहा है। यह एशिया में अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू से जुड़ा सबसे बड़ा सेंटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेंटर में तीन चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
सर्च एंड रेस्क्यू ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के लिए आने वाले संगठनों और देशों को तीन स्तरों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बेसिक , कंसॉलिडेटेड और एप्लीकेशन की ट्रेनिंग होगी।

बेसिक  ट्रेनिंग के तहत सेंटर में बनाए जाने वाले विभिन्न स्टेशन में जवानों को राहत-बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को चलाने व लकड़ी, सरिया, आरसीसी, सीमेंट, ईंट, लकड़ी को काटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दूसरे चरण में कंसॉलिडेटेड ट्रेनिंग में दिन के साथ रात में लाइट में, झुक कर, घुटनों के बल, ऊपर की ओर उपकरणों को चलाने और तनाव भरे माहौल में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


तीसरे एप्लीकेशन स्तर की ट्रेनिंग में डिजास्टर साइट पर टीम वर्क के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिए जाने की कला सिखाई जाएगी। सेंटर में कई आधुनिक  स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed