{"_id":"6ab435fcea0d13dfb5060216","slug":"scuffle-between-a-doctor-and-a-nurse-during-training-at-mmg-hospital-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-984534-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर और सिस्टर में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर और सिस्टर में हाथापाई
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में बुधवार दोपहर प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक और सिस्टर के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नर्स नूर प्रबंधक डॉ. आरती को अपशब्द कहती और हाथापाई करती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे के बाद अस्पताल की प्रबंधक डॉ. आरती स्टाफ को प्रशिक्षण दे रही थीं। इसी दौरान सिस्टर नूर बाहर जाने लगीं। डॉ. आरती ने उन्हें रोककर वजह पूछी तो सिस्टर ने जरूरी काम बताया। इसके बाद दो अन्य स्टाफ भी उनके साथ जाने लगे। डॉक्टर के मना करने पर सिस्टर नूर से विवाद हो गया। आसपास बातचीत के दौरान मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि स्टाफ के बीच झगड़े का मामला सामने आया है। मामले की आगे जांच की जाएगी।