फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap yard will be built by uprooting 5000 trees

Ghaziabad News: 5000 पेड़ों को उजाड़ कर बनेगा स्क्रैप यार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Scrap yard will be built by uprooting 5000 trees
गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में बने डंपिंग ग्राउंड की जगह सेफ एनजीओ ने बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया था, लेकिन अब इस स्थान पर नगर निगम एक स्क्रैप यार्ड बनवा रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ता और इस पार्क को विकसित करने वाले विक्रांत तोंगड़ ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य विभागों में की है। उन्होंने बताया कि एक एमओयू के तहत इस डंपिंग ग्राउंड को बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने के लिए 25000 पौधे लगाए थे। इसके अलावा एक एकड़ में वहां एक तालाब बनाया है। अब नगर निगम अचानक से इस स्थान पर स्क्रैप यार्ड बनाना चाहता है, जिससे कई हजार पेड़ों को नुकसान होगा। उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट को जल शक्ति मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी सराहा था। उन्होंने बताया कि अगर नगर निगम इस स्थान पर स्क्रैप यार्ड बनाने के प्रस्ताव को रद्द नहीं करता है तो वह इसके खिलाफ एनजीटी में वाद दायर करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed