{"_id":"64b598ee86783b7032002e97","slug":"scrap-worth-five-lakh-looted-by-taking-the-guard-hostage-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-156020-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गार्ड को बंधक बनाकर लूटा पांच लाख का स्क्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गार्ड को बंधक बनाकर लूटा पांच लाख का स्क्रैप
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चक्कर के पास फेयरडील एंटरप्राइजेज नाम के स्क्रैप गोदाम में चार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे लूट की वारदात की। बदमाश गार्ड अरविंद शर्मा और गोदाम की देखरेख करने वाले विष्णु व उसके परिवार को बंधक बनाकर करीब पांच लाख का स्क्रैप, दो एसी और कंपनी का मोबाइल लूट ले गए। खिड़की की जाली काटकर विष्णु और अरविंद ने कमरे का दरवाजा खोला और मालिक जितेंद्र मिश्रा को घटना की सूचना दी। सोमवार सुबह 11 बजे जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
हथियारबंद बदमाश गोदाम की दीवार फांदकर अंदर घुसे और गार्ड को शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। विष्णु वहां आया तो उसे भी मारने की धमकी देकर दोनों को कमरे में ले गए और बंद कर दिया। कमरे में विष्णु का परिवार भी था। विष्णु ने बताया कि तीन बदमाश गोदाम में आए थे। इसके बाद वे माल ले गए। विष्णु का कहना है कि आशंका है बदमाश अपने साथ कोई मालवाहक वाहन भी लाए थे। उनके जाने के बाद किसी तरह उन्होंने खिड़की की जाली काटकर कमरे का बाहर से दरवाजा खोला और बाहर आए। उन्होंने आसपास देखा तो अरविंद का मोबाइल मिल गया। जिससे उन्होंने करीब साढ़े चार बजे गोदाम मालिक जितेंद्र मिश्रा को सूचना दी। जितेंद्र मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं। यहां वह बजरिया में रहते हैं। जितेंद्र शुगर मिल समेत कई कंपनी से स्क्रैप खरीदने-बेचने का काम करते हैं।
बदमाशों ने घुमा दिया था सीसीटीवी कैमरा
बदमाशों ने अपने बचाव में गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा नीचे की ओर कर दी। जिससे वह लूट करते समय कैमरों में कैद न हों। हालांकि, आसापास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
कोट
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि गार्ड अरविंद शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।