फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap to enhance the beauty of the city's main roads and intersections

Ghaziabad News: कबाड़ से बढ़ेगी शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों की सुंदरता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Scrap to enhance the beauty of the city's main roads and intersections
गाजियाबाद। कबाड़ अब गंदगी का प्रतीक नहीं, बल्कि शहर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करेगा। वेस्ट-टू-बेस्ट की दिशा में काम करते हुए नगर निगम लोहे, एल्युमिनियम, खराब टायर, प्लास्टिक आदि से तरह-तरह की कलाकृतियां बना रहा है। इनको शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर लगाया जाएगा। फिलहाल घोड़े, निगम का बोर्ड, वेलकम टू गाजियाबाद और अन्य कई प्रकार की कलाकृतियों को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कचरा निस्तारण की शृंखला में निगम लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में कूड़े में आने वाले टायर, एल्युमिनियम, लोहा आदि सामग्री को अलग-अलग किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने एमएस ग्रुप को जिम्मेदारी दी है। अभी 50 किलो की घोड़े की कलाकृति, लगभग 500 किलो की मेक-इन-इंडिया की कलाकृति, लगभग 500 किलो की आई-लव गाजियाबाद, लगभग 400 किलो की वेलकम-टू गाजियाबाद की कलाकृति को बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर में इनको किन स्थानों पर लगाया जाएगा, इसके लिए निगम की टीम सर्वे कर रही है। इसके पीछे यही उद्देश्य है कि लोगों में वेस्ट को लेकर नई जागरूकता आए। वह अपने घरों से निकलने वाली खराब चीजों को उपयोगी बनाकर पर्यावरण के हितैषी बनें, इससे दोहरा लाभ होगा। जो सामाजिक संस्थाएं, एओए इस दिशा में काम कर रही हैं, उनके प्रयास की भी सराहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed