फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap-laden truck overturns on Delhi-Meerut Expressway; cyclist laborer killed

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्क्रैप से भरा ट्रक पलटा, साइकिल सवार मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Scrap-laden truck overturns on Delhi-Meerut Expressway; cyclist laborer killed
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रहा लोहे की स्क्रैप से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर भोजपुर टोल प्लाजा की सर्विस रोड पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया और मलबे की चपेट में आकर साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। भोजपुर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने पलटे ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे लोहे की स्क्रैप से भरा 14 टायरा ट्रक दिल्ली से मेरठ की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही भोजपुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर टोल बूथ की सर्विस रोड पर पलट गया। ट्रक में भरी लोहे की स्क्रैप सड़क पर बिखर गई। स्क्रैप की चपेट में आकर डिवाइडर पर बैठा साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए मेरठ के निजी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान 55 मोहर्रम अली पुत्र आशिफ अली निवासी बैनी गंज जनपद हरदोई के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मोहर्रम अविवाहित था और परिजनों से ज्यादा संपर्क नहीं रखता था। मोहर्रम गाजियाबाद या मेरठ जहां भी कहीं काम मिलता था वहीं मजदूरी कर लेता था। एसीपी ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
हादसे के बाद टोल बूथ से आवाजाही बाधित हुई, रांग टोल बूथ से निकाले गए वाहन
लोहे की स्क्रैप से भरा अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद भोजपुर टोल बूथ की सर्विस रोड पर पलट गया। इससे दिल्ली की ओर से आने वाली साइड में टोल बूथ प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की टीम ने क्रेन आदि की मदद से सर्विस रोड पर बीचों-बीच पड़े ट्रक को हटाने का प्रयास किया। लोहे की स्क्रैप के कारण टीम को ट्रक हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान दिल्ली की साइट से भोजपुर उतरने वाले वाहनों को रांग साइड टोल बूथ से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed