फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scrap dealer duped of seven lakh rupees, report filed

Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी को झांसा देकर ठगे सात लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Scrap dealer duped of seven lakh rupees, report filed
मुरादनगर। स्क्रैप कारोबारी को झांसा देकर सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा रोड कॉलोनी निवासी नदीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन साल पहले पार्टनरशिप में मुकेश, बबली निवासी राधेश्याम विहार व सलीम निवासी आजाद मार्केट के साथ मिलकर स्क्रैप का कारोबार किया था। फर्म मुकेश की पत्नी बबली के नाम थी। नदीम ने 10.50 लाख रुपये व्यापार में लगाए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद ही उनकी नीयत खराब हो गई। उन्होंने बात करनी बंद कर दी। रुपये वापस मांगने पर रास्ते में नदीम के साथ मारपीट की। इसकी तहरीर कविनगर थाने में दी गई। इसके बाद उन्होंने नदीम को तीन लाख रुपये दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई लेकिन इसके बाद भी वह पैसे देने में आनाकानी करने लगे। अब वह रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मुकेश, बबली व सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

-------

व्यापारी से कार और नकदी लूटने वाले दो गिरफ्तार

मोदीनगर। 13 दिन पूर्व फरीदनगर पिलखुवा मार्ग पर अबलपुर गांव रजवाहे के पास हुई कार व एक लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद की है। वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसमें शामिल एक बदमाश को हापुड़ पुलिस किसी अन्य मामले में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी रवि कुमार 24 जून को कार से ससुराल पिलखुवा जा रहे थे। वह फरीदनगर-पिलखुवा मार्ग पर अबलपुर गांव रजवाहे के पास पहुंचे तो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार रोक ली। बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार लूट ली। कार में एक लाख रुपये भी रखे हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सुनील व जितेंद्र उर्फ शिवा निवासी गांव जोया थाना भोजपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि सुमित निवासी गांव उस्मानपुर थाना कोतवाली खुर्जा बुलंदशहर व अनुज निवासी पिलखुवा हापुड़ के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। जितेंद्र ने कार ओवरटेक करके बाइक लगाई थी और सुनील ने बस स्टॉफ पर खड़े होकर रेकी थी। अनुज व राजेश ने कनपटी पर पिस्टल लगाकर कार लूटी थी। कार में मिले एक लाख रुपये चारों में आपस में बांट लिए थे। शनिवार को हापुड़ पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


----------

ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल

मोदीनगर। हापुड़ रोड रेलवे फाटक के निकट रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। देवेंद्रपुरी स्थित नई कॉलोनी निवासी शिवम पांडेय को मेरठ की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed