फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scout camp inaugurated with band music

Ghaziabad News: बैंड की धुन के बीच हुआ स्काउट शिविर का शुभारंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Scout camp inaugurated with band music
शिकारपुर। मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में कक्षा चार से 11 तक के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ स्कूली बैंड की मधुर धुन के बीच ध्वजारोहण कर किया गया।
विज्ञापन

स्काउट गाइड प्रतिज्ञा का उच्चारण कर शिविर की गतिविधियों का आरंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षकों की ओर से बच्चों को विभिन्न स्काउटिंग कौशलों जैसे प्राथमिक उपचार, गांठे, पायनियरिंग, टोली प्रणाली, अनुशासन एवं नेतृत्व कौशल, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन आदि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक कपिल कुमार सिंघल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, देश सेवा के प्रति समर्पण और सामूहिक कार्य शैली का विकास करती है। जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता हैं। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने कहा कि शिविर में छात्रों में स्काउटिंग भावना, अनुशासन, देशभक्ति और टीम वर्क का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed