{"_id":"69b1d3377f3391b19f02495a","slug":"scorpio-riders-brutally-beat-up-a-youth-repor-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-839486-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कॉर्पियो सवाराें ने युवक को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कॉर्पियो सवाराें ने युवक को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
मसूरी। वेवसिटी थाने के बम्हैटा में स्कॉर्पियो सवारों ने राहगीर को बेरहमी से पीटा। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में परिजनों ने शिकायत देकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घायल के पिता विक्रम सिंह ने उनका बेटा प्रिंस सात मार्च को कुछ सामान लेने के लिए लालकुआं स्थित शिव मंदिर की ओर गया था। उसी दौरान स्कॉर्पियो कार आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने प्रिंस को गाली देना शुरू कर दिया। आपत्ति जताने पर वह कार से उतर गए और उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी से भी वार किए। उनका बेटा जमीन पर गिर गया तब भी आरोपियों ने उनको नहीं छोड़ा। प्रिंस का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी वेवसिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।