फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scooter rider attacked on the head with an iron rod; case registered.

Ghaziabad News: स्कूटी सवार युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider attacked on the head with an iron rod; case registered.
गाजियाबाद। सिल्वर सिटी के समीप बीच रास्ते में स्कूटी सवार युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव कर रहे साथी को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना 25 जून को नगर कोतवाली क्षेत्र में रात साढ़े 10 बजे की है। शिकायतकर्ता सुभाष चंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सचिन शर्मा और महेश कुमार स्कूटी से रात में छपरौला से विवेकानंदनगर आ रहे थे। रास्ते में हनुमान मंदिर और सिल्वर सिटी के बीच कुछ लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर सचिन शर्मा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बचाने की कोशिश करने पर महेश कुमार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed