{"_id":"6a40244146b091d3390e195c","slug":"scolded-for-not-doing-chores-teenage-girl-leaves-home-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20606-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: काम न करने पर पड़ी डांट, किशोरी ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: काम न करने पर पड़ी डांट, किशोरी ने छोड़ा घर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर से निकली और वापस ही नहीं लौटी। मामला 25 जून का है, इससे एक दिन पहले ही मां ने उसे काम न करने पर डांट लगाई थी।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि 24 जून को उन्होंने बेटी की डांट लगाई थी। बृहस्पतिवार को बेटी बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। काफी देर तक न लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
रिश्तेदारी से लेकर परिचितों तक तलाश किया फिर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन लोगों की टीम किशोरी की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।