{"_id":"58ac800d4f1c1b0f23b22f00","slug":"schools-will-enter-the-letters-online","type":"story","status":"publish","title_hn":" इस बार स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेगा प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार स्कूलों में ऑनलाइन पहुंचेगा प्रवेश पत्र
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
online exam
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की भी व्यवस्था अब हाइटेक हो रही है। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र अब स्कूलों की साइट पर ऑनलाइन पहुंच जाएगा।माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रत्येक विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूलों की लॉग इन आईडी पर मेल की जाएगी। जीजीआईस की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि यह पहली बार होगा
विज्ञापन
जब मेल के जरिए बच्चों के प्रवेश पत्र प्राप्त होंगे। मेल के जरिए प्रवेश पत्र मिलने से, इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे सुधारा भी जा सकेगा। इसके लिए सभी प्रिंसिपल को लॉग इन आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं। बता दें कि गत वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यार्थियों द्वारा स्वयं ऑनलाइन प्रवेश पत्र निकालने की बात कही थी,
विज्ञापन
जो योजना बाद में फ्लाप हो गई थी। परिषद की वेबसाइट पर गत वर्ष प्रवेश पत्र अपलोड ही नहीं हो पाए थे। बाद में स्कूलों से ही विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र दिए गए। अब इस बार स्कूलों को मेल के जरिए प्रवेश पत्र भेजे जाने की योजना की सफलता का पता मार्च में ही चलेगा।
विज्ञापन