फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   schoolgirl misdeed and exploited for two years while studying in school

दो साल तक दरिंदगी: पहली बार स्कूल के बाहर रोक ले गया होटल, तंग आकर बदला घर: मां को बताई हैवानियत की पूरी कहानी

Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

इंदिरापुरम थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा का 2023 से आरोपी तथम उर्फ तरुण ने शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं धमकियों के दम पर कई बार जबरन संबंध बनाए। तंग आकर लड़की ने मां को बताकर पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
schoolgirl misdeed and exploited for two years while studying in school
girl student - फोटो : AI Generated

विस्तार

साहिबाबाद थानाक्षेत्र में रह रही एक युवती ने इंदिरापुरम थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता से पहली बार वारदात दो साल पहले हुई थी जब वह नाबालिग थी और स्कूल में पढ़ रही थी। डर के दम पर आरोपी दो साल तक शोषण करता रहा जिसकी वजह से पीड़िता को घर भी बदलना पड़ा। तंग आकर पीड़िता ने 30 सितंबर को पुलिस से शिकायत करते हुए दिल्ली के हर्ष विहार निवासी तथम उर्फ तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह दिल्ली स्थित निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। तब उसकी उम्र 17 वर्ष की थी। आरोप है कि 31 अक्तूबर 2023 को आरोपी तथम उर्फ तरुण ने उसे स्कूल के बाहर रोका और जबरन अपने साथ इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित होटल में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया व मारपीट करते हुए पुलिस व परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तब से आरोपी डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने घर भी बदला और साहिबाबाद क्षेत्र में रहने लगी। यहां तक कि घर से निकलना भी बंद कर दिया लेकिन आरोपी धमकियों से डरकर वह कई बार जाने पर मजबूर हुई। 

विज्ञापन

दो साल तक लगातार धमकियों से तंग आकर उसने 30 सितंबर को मां से पूरी आपबीती बताई। तब परिवार वालों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पीड़िता की ओर से दिए गए साक्ष्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad: नींद की झपकी और मौत... सुबह की सैर पर निकलीं महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत; पुरुष घायल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed