फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An uncontrolled car hits people taking morning walk in Ghaziabad

Ghaziabad: नींद की झपकी और मौत... सुबह की सैर पर निकलीं महिलाओं को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत; पुरुष घायल

Sun, 05 Oct 2025 03:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Oct 2025 03:37 AM IST
सार

हादसे में न्यू कोट गांव निवासी सावित्री देवी (60), मीनू प्रजापति (56) व कमलेश शर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि श्याम विहार काॅलोनी निवासी विपिन शर्मा घायल हो गए।

विज्ञापन
An uncontrolled car hits people taking morning walk in Ghaziabad
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिहानी गेट थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित राकेश मार्ग कट पर शनिवार तड़के पौने छह बजे बेकाबू कार ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में न्यू कोट गांव निवासी सावित्री देवी (60), मीनू प्रजापति (56) व कमलेश शर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि श्याम विहार काॅलोनी निवासी विपिन शर्मा घायल हो गए। सभी लोग सुबह टहलने के लिए घरों से निकले थे। पुलिस ने मामले में मीनू के बेटे देवेंद्र प्रजापति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल विपिन शर्मा ने बताया कि कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी तेज चल रही थी। उनको राकेश मार्ग की तरफ जाने के लिए सड़क पार करनी थी। वह तीनों महिलाओं के साथ डिवाइडर के बीच में कोने पर खड़े थे। पहले एक ट्रक गुजरा, फिर उसके पीछे तेजी से कार आई और उसने चारों को कुचल दिया। सावित्री, मीनू व कमलेश डिवाइडर के बीच में फंस गईं। जबकि, विपिन उछलकर काफी दूर जाकर गिरे। विपिन ने बताया कि कार चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसने अपना नाम मंजुल निवासी नेहरू नगर बताया। वह भी अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हादसे के वक्त वह बुलंदशहर से आया था।  नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। चिकित्सकों की सलाह पर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने का मन नहीं था : कमलेश शर्मा के पति दयानंद शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी एक बेटी वर्षा है जिसकी शादी हो चुकी है। बेटे विशाल ने बताया कि मां की तबीयत शुक्रवार शाम से ठीक नहीं थी। सवेरे उन्होंने टहलने जाने को मना किया था। परिचित ने साथ चलने के लिए बुलाया तो वह चली गईं। इसके बाद यह हादसा हुआ।



जानलेवा बना सड़क पर टहलना...सावित्री के पति दरियाब सिंह ने बताया कि सावित्री बीच में पार्क में टहलने जाने लगी थीं लेकिन फिर उन्होंने सड़क पर ही टहलना शुरू कर दिया था। वह सड़क खाली दिखने पर टहलती थीं, लेकिन ऐसा क्या पता था कि कार किनारे चल रही सावित्री को रौंद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed