{"_id":"657d019a656e7fb7b10fb4d5","slug":"school-van-overturns-after-colliding-with-bjp-leader-s-car-in-vasundhara-nine-children-injured-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : वसुंधरा में भाजपा नेता की गाड़ी की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, नौ बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : वसुंधरा में भाजपा नेता की गाड़ी की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, नौ बच्चे घायल
Sat, 16 Dec 2023 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:17 AM IST
सार
वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-4 में वार्तालोक सोसायटी के पीछे शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा के विजयनगर मंडल के अध्यक्ष सूरज सेन की गाड़ी की टक्कर लग जाने से होली फील्ड स्कूल की वैन पलट गई। वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें 24 घंटे डाॅक्टर की निगरानी में रखा गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के वक्त वैन में 13 बच्चे सवार थे। कुछ देर पहले ही छह बच्चे उतरे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद सूरज सेन की गाड़ी का चालक रोहित गाड़ी छोड़कर भाग गया। वह बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा था। स्कूल प्रबंधक भूपेंद्र तोमर ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने स्कूल वैन और रोहित सेन की गाड़ी टाटा सूमो को कब्जे में ले लिया है। स्कूल वैन के चालक मोनू ने बताया कि वार्तालोक सोसायटी की सर्विस लेन के कोने पर टाटा सूमो हूटर बजाती पीछे से आई। उसका चालक आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। उसकी साइड लगने से वैन पलट गई। वहां बिजली के तार थे। गनीमत रही कि तार टूटे नहीं, वरना करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बच्चों की चीख सुन मदद के लिए दौड़े लोग
वैन में दबे बच्चे रोने-चीखने लगे। चीख सुनकर पास के घरों से लोग दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत घायल नौ बच्चों आयुष (8), प्रत्युष (6), अक्कू (7), आशी (6), भव्य (5), रिषभ (5), नित्या (5) और अभय (5) को पास के ली क्रिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया। अभय के माथे, होंठ और ठोड़ी पर जबकि अक्कू के माथे पर और आयुष के सिर पर चोट लगने से पांच टांके आए हैं। इन तीनों को डॉक्टर रितुल और उनकी टीम ने 24 घंटे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा।
विज्ञापन
मैंने छह महीने पहले ही जय भगवान नाम के व्यक्ति से गाड़ी खरीदी है। चालक रोहित किसी काम से इंदिरापुरम के स्कूल में गया था। वहां से लौटते हुए हादसा हो गया। रोहित ने बच्चों को स्कूल वैन से निकालने में मदद की।
- सूरज सेन, भाजपा नेता
स्कूल वैन में टाटा सूमो की टक्कर लगने से घायल बच्चों की हालत ठीक है। टाटा सूमो के चालक को ढूंढ रहे हैं। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -शुभम पटेल, डीसीपी