{"_id":"590b75734f1c1ba874442c01","slug":"school-closed-and-owener-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद कर सड़क पर उतरे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद कर सड़क पर उतरे संचालक
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की चेतावनी के बावजूद शहर के सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहे। फीस वृद्धि मामले में जांच शुरू होने के बाद लामबंद हुए स्कूल संचालकों ने स्कूल बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि कुछ अराजक तत्व अभिभावकों को भड़का रहे हैं। स्कूल बंद कर स्कूल संचालक और प्रिंसिपल ने जिला मुख्यालय पहुंचे डीएम से मुलाकात की। साथ ही उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। बृहस्पतिवार के 128 स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन
स्कूल बंद करने के संबंध में इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने बुधवार को बैठक की थी। स्कूल फेडरेशन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को फेडरेशन से जुड़े 128 पब्लिक स्कूल बंद रहे। फेडरेशन अध्यक्ष सुभाष जैन की अध्यक्षता में फेडरेशन के सभी सदस्य और प्रिंसिपल जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम से मुलाकात कर उनके समक्ष जांच के विरोध में अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
फेडरेशन पदाधिकारियों ने डीएम से कहा कि सभी अभिभावक विरोध नहीं कर रहे हैं, विरोध करने वाले सिर्फ वही लोग हैं, जिन्हें स्कूलों के विरुद्ध फीस वृद्धि पर बरगलाया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के लगातार प्रदर्शन करने से स्कूलाें का शिक्षा कार्य बाधित हो रहा है और स्कूल परिसर की शांति भंग हो रही है। उधर, डीएम मिनिष्ती एस ने स्कूल फेडरेशन को स्पष्ट किया कि जांच को नहीं रोका जाएगा। जांच समिति निष्पक्षता से जांच करेगी। बेवजह किसी भी स्कूल के प्रबंधन को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जांच कमेटी पर अवांछित जानकारी मांगने का आरोप
फेडरेशन पदाधिकारियों ने डीएम से एडीएम द्वारा गठित जांच समिति की भी शिकायत की। उनका कहना था कि निर्धारित प्रारूप में मांगी जाने वाली वांछित सूचनाओं के अलावा अवांछित सूचनाएं भी स्कूलों से मांगी जा रही हैं। स्कूल फेडरेशन के मुताबिक बीते वर्ष के फीस स्ट्रक्चर, वर्तमान फीस स्ट्रक्चर, नर्सरी से 12वीं तक विद्यार्थियों की डिटेल, अप्रैल से सितंबर तक स्टाफ सैलरी की डिटेल, विशाखा सर्कुलर, सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी, मेडिकल रूम, बीते तीन महीने में स्टाफ की उपस्थिति और एसएमसी लिस्ट की जानकारी अवांछित है।
भड़के अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च
उधर, स्कूल बंदी पर अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की। बहुत से विद्यालयों में बच्चों को स्कूल बंद होने की सूचना भी नहीं दी गई थी। ऐसे में अभिभावक भड़क उठे और स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बाहर अभिभावकों ने जमकर प्रदर्शन किया और स्कूलों की इस मनमानी पर लगाम लगाने की बात कही। प्रदर्शन में पवन शर्मा, राजीव शर्मा, अजय दीवान, विकास त्यागी, प्रशांत चंद्रवीर, मुकेश कुमार, नेहा, ललित आदि शामिल रहे।
सुबह को प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार शाम अभिभावकों ने स्कूल बंदी के खिलाफ क्रासिंग्स रिपब्लिक की सोसायटी जीएच-7 के गेट नंबर-1 पर कैंडल मार्च निकाला। अभिभावकों ने कैंडल मार्च निकाल कर स्कूलों की निंदा की।
कैंडल मार्च में मनीश साहू, विवेक त्यागी, सीमा त्यागी, कपिल कुमार आदि बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। अभिभावकों की इस लड़ाई में राजनगर एक्सटेंशन एओए फेडरेशन ने भी अपना समर्थन दिया। बृहस्पतिवार को बैठक कर एओए के पदाधिकारियों ने स्कूल बंद करने की निंदा की और अभिभावकों को अपना समर्थन दिया।