{"_id":"604633d68ebc3ed37a20443d","slug":"school-bus-driver-raped-with-minor-girl-student-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर स्कूल बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर स्कूल बस ड्राइवर ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Mon, 08 Mar 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
- फोटो : सोशल मीडिया
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल बस ड्राइवर ने दो माह पहले कक्षा ग्यारह की छात्रा से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल के एक अध्यापक पर भी बस चालक के साथ मिलकर छात्रा को बंधक बनाकर जबरदस्ती करने का आरोप है। दुष्कर्म का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस वक्त छात्रा डरकर किसी को घटना की जानकारी नहीं दी थी। बाद में पता चला तो परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।