फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   School accused of not giving mark sheet for not depositing Rs 3,000

Ghaziabad News: स्कूल पर 3,000 रुपये न जमा करने पर मार्कशीट न देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
School accused of not giving mark sheet for not depositing Rs 3,000
गाजियाबाद। दयानंदनगर स्थित एसडी ग्लोबल स्कूल पर छात्र ने तीन हजार रुपये जमा न करने पर मार्कशीट न देने का आरोप लगाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायत पत्र लिखकर आर्य नगर निवासी यश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कोरोना काल सत्र 2020-21 में स्कूल से बारहवीं की थी। कोरोना काल में तीन हजार रुपये न जमा करने की वजह से स्कूल वालों ने अभी तक मार्कशीट नहीं दी है।
विज्ञापन

कागज मांगने पर स्कूल वालों ने पहले इन्कार किया फिर तीन हजार रुपये पर ब्याज जमा करने को कहा। पिछले महीने जब उनके पिता स्कूल में बात करने पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें 27,000 रुपये की कच्ची पर्ची लिखकर जमा करने को कहा। वह ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिसकी वजह से उनका ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं हो पाया है। इस वर्ष उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा देकर रैंक हासिल की है जिसके लिए मार्कशीट की जरूरत है। उन्होंने समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

छात्र ने झूठा आरोप लगाया है। छात्र पर 27 हजार रुपये बकाया थे। इस मामले में छात्र से रुपये जमा करने के लिए लिखवा कर भी लिया गया था। इस बात को बेवजह ही मुद्दा बनाया जा रहा है। हर संस्थान में नो ड्यूस करना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्योत्सना शर्मा, प्रधानाचार्य एसडी ग्लोबल स्कूल
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले की जांच कर समाधान निकाला जाएगा।
- सतीश पांडेय, उप जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed