फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Scattered stones were revealing the intentions, six arrested

Ghaziabad News: बिखरे पत्थर बता रहे थे मंसूबे, छह धरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Scattered stones were revealing the intentions, six arrested
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नाहली में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के बीच दो संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच शुक्रवार को जमकर पथराव और मारपीट हुई। घटना के बाद गांव की छतों और सड़कों पर बिखरे पत्थर उपद्रवियों के मंसूबों की कहानी बयां कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अहसान और आकिल आगामी पंचायत चुनाव में प्रधान पद की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच पिछले कुछ समय से तकरार चल रही थी। शुक्रवार शाम अहसान और आकिल के बेटों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस के सामने भी हंगामा चलता रहा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपद्रवियों ने एक कार क्षतिग्रस्त कर दी और एक मकान के शीशे भी तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए नौशाद, इरफान, जावेद, वारिस पुत्र नौशाद, वारिश और नौबहार निवासी गांव नाहली को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। घटना के बाद शनिवार को भी गांव में तनाव का माहौल रहा। दिनभर गलियां लगभग सूनी रहीं और लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed