फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Saurav Tyagi sold banned cough syrup to 42 firms

Ghaziabad News: सौरव त्यागी ने 42 फर्मों को बेचा था प्रतिबंधित कफ सिरप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Saurav Tyagi sold banned cough syrup to 42 firms
राजू मलिक
विज्ञापन


गाजियाबाद। तीन नवंबर को चार ट्रकों में पकड़ा गया 3.40 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप को इंदिरापुरम के सौरव त्यागी ने मेरठ रोड स्थित गोदाम में रखवाया। एसआईटी की जांच में उजागर हुआ कि सौरव त्यागी ने एनसीआर क्षेत्र में स्थित चार बोगस फर्मों के नाम से बिल बनाकर सिरप को बांग्लादेश और ऐसे राज्यों में तस्करी करता था, जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है।
सौरव त्यागी के मनीट्रेल (रुपयों के लेनदेन) की जांच की गई तो देशभर की अलग-अलग 42 फर्मों से लेनदेन उजागर हुआ है। अब कफ सिरप की मनीट्रेल की जांच ईडी करेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध केशव चौधरी ने बताया कि एसआईटी ने सौरव त्यागी के चार बैंक खातों को खंगाला तो 12.55 करोड़ रुपये का लेनदेन के साक्ष्य मिले। साथ ही देशभर के अलग-अलग जनपदों में स्थित 42 फर्मों को कफ सिरप की बिक्री करने के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सौरव त्यागी ने एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग चार बोगस फर्म भी बनाई और उनके नाम से बिल काटकर कफ सिरप की बिक्री की। जांच में एक फर्म संचालित मिली है, जबकि उसकी चार फर्म बोगस हैं और उस पते पर अन्य कार्य किए जा रहे हैं। केशव चौधरी ने बताया कि कफ सिरप के तस्करों की मनीट्रेल काफी लंबी हैं। सहारनपुर की फर्मों के माध्यम से सौरव त्यागी ने पोंटा साहिब से कफ सिरप खरीदा था। एनसीआर में अलग-अलग गोदामों में कफ सिरप को रखकर कई प्रदेशों सहित बांग्लादेश और ऐसे क्षेत्र जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है तस्करी करता था।
विज्ञापन


-मार्च 2024 में दुबई गया था-

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध केशव चौधरी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि सौरव त्यागी मार्च 2024 में दुबई गया था। इसके साथ नामजद पांच अन्य आरोपी भी गए थे। दुबई में ये छह दिन रहे। सौरव त्यागी के दस्तावेजों से इस बात की जानकारी हुई है। दुबई में तस्करी के तार जुड़े हैं या आरोपी मौज-मस्ती व घूमने के लिए गए थे। इस मामले की जांच भी एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सरगना का वीडियो वायरल, पुष्टि नहीं
वाराणसी में रहने वाले कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल ने शुक्रवार 12.29 सेकंड की वीडियो वायरल की है। जिसमें शुभम ने बताया कि वह भारत का रहने वाला है और उसके बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही हैं, उसने किसी प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी नहीं की है। बच्चों की मौत फैंसिड्रिल कफ सिरप से नहीं हुई थी। उसने खुद को निर्दोष बताया। साथ ही ड्रग विभाग से लाइसेंस होने का दावा किया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने नहीं की है। बताया कि उसने झारखंड दिल्ली, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में बेची है, गाजियाबाद और सोनभद्र व रांची से बरामद कफ सिरप का उससे कोई लेनदेन नहीं है। इस पर दिल्ली की बिलिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed