Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Satyam's mobile will be sent for forensic examination, friend released from custody

Ghaziabad News: फॉरेंसिक जांच के लिए जाएगा सत्यम का मोबाइल, हिरासत से दोस्त छूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Satyam's mobile will be sent for forensic examination, friend released from custody
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर पांच निवासी सत्यम त्रिपाठी (26) की मौत के मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। नंबर की सीडीआर से भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। अब सत्यम के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मोबाइल के डाटा को रिकवर कर उसे खंगाला जाएगा। वहीं सत्यम के दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल को पुलिस हिरासत से भी बुधवार को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


नोएडा की एक आईटी कंपनी में तैनात रिसर्च मैनेजर मैनेजर सत्यम त्रिपाठी की 12 अक्तूबर को साया गोल्ड सोसाइटी की 31वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई थी। सत्यम वहां अपने दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी डीलर सतपाल के साथ फ्लैट देखने गए थे। पुलिस हादसा, हत्या और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में सत्यम के मोबाइल की सीडीआर भी मौत का राज नहीं खोल पाई। अब पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेज रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीआर में मिले नंबर स्पेम कॉल और टेली कॉलर वाली थीं। मोबाइल को लैब में अनलॉक करवाया जाएगा। इसके बाद फाइलें व फोल्डर खंगाले जाएंगे। जांच में अगर कोई सुराग मिलता है तब आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार वालों ने कर्ज की बात से इंकार किया है। वहीं पुलिस को अभी तक परिवार वालों ने तहरीर भी नहीं दी है। एसीपी ने बताया कि कार्तिक और सतपाल को भी पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed