फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   satyagrah express start

Ghaziabad News: सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन शुरू

Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
satyagrah express start
हापुड़। मेगा ब्लॉक के कारण पिछले एक सप्ताह से निरस्त चल रही सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से बहाल हो गया है। हालांकि ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी होने से रेल यात्रियों की परेशानी अभी भी बरकरार है। सोमवार को आला हजरत, अवध असम, मेमू, नौचंदी सहित कई अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन


रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन पिछले एक सप्ताह से गोरखपुर में चल रहे मेगा ब्लॉक के चलते निरस्त चल रही थी। सोमवार को पटरी पर लौटी ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। बनारस से चलकर नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 20 मिनट, लालगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


वहीं सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन को जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, लखनऊ से मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि विभिन्न रेल खंडों में रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के चलते पीछे से ही ट्रेनों का संचालन देरी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed