फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Satellite center of Delhi AIIMS will be built in Ghaziabad CM Yogi announced

UP: गाजियाबाद के लोगों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा एम्स का सेटेलाइट सेंटर, सीएम योगी ने की घोषणा

Wed, 18 Sep 2024 03:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:04 PM IST
सार

घंटाघर रामलीला मैदान में 111 परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से घोषणा की है कि गाजियाबाद में जल्द ही दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा जिसें एम्स की सभी सुविधाएं मिलेगी। 

विज्ञापन
Satellite center of Delhi AIIMS will be built in Ghaziabad CM Yogi announced
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र वितरित किए और ऋण बांटा। इसके अलावा छात्र- छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं के सपनों को उड़ान देने का अवसर प्रदान कर रही है। आज उप्र में युवाओं को रोजगार मिल रहा है वो अपना व्यापार शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से घोषणा की है कि गाजियाबाद में जल्द ही दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा जिसें एम्स की सभी सुविधाएं मिलेगी। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद में 2017 से पहले तक अपराध चरम पर था और यहां गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन आज गाजियाबाद से अपराध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में जल्द ही सैटेलाइट सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए भारत का उप्र है। यहां पर गुडागर्दी स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 10 लाख युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से घोषण करते हुए कहा कि आने वाले तीन साल में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतगर्त प्रदेश के 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में पांच लाख युवाओं को ऋण बांटा जाएगा। ये ऋण ब्याज मुक्त होगा। युवाओं को मिलने वाले ऋण का ब्याज प्रदेश सरकार भरेगी। दूसरे चरण में पांच लाख लोगों को ऋण दिया जाएगा।


'बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है सपा'
पिछले कुछ दिनों में बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले जितने भी दरिंदे पकड़े गए हैं, इन सबके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं। कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता ने इन्हें शक्ति प्रदान की इन्होंने उसी शक्ति का दुरुपयोग जनता की आस्था पर प्रहार करने के लिए किया। अपने संस्कार के अनुरूप सपा के नेता भारत की धर्म और संस्कृति के प्रतीक धर्माचार्यों को माफिया बोल रहे हैं। इनके अंदर "औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है"।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed